बच्चों का खौफनाक खात्मा! सुंदर बच्चों से जलन…‘किलर मां’ ने अपने बेटे सहित 4 मासूमों को बनाया शिकार…
सुंदर बच्चों से जलन...‘किलर मां’ ने अपने बेटे सहित 4 मासूमों को बनाया शिकार...

बच्चों का खौफनाक खात्मा! सुंदर बच्चों से जलन…‘किलर मां’ ने अपने बेटे सहित 4 मासूमों को बनाया शिकार…
हरियाणा के पानीपत जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 34 वर्षीय पूनम नामक महिला ने जलन और विकृत मानसिकता के चलते अपने ही तीन साल के बेटे समेत चार मासूम बच्चों की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक पूनम ने कबूल किया कि वह उन बच्चों को निशाना बनाती थी जो उसके अपने बच्चे से “ज्यादा सुंदर और आकर्षक” दिखते थे। इस सनसनीखेज मामला तब उजागर हुआ जब एक शादी समारोह में छह साल की बच्ची विधि की संदिग्ध मौत हुई।
शादी में मिली बच्ची की लाश और खौफनाक राज
1 दिसंबर को नौल्था गांव में शादी के दौरान विधि का शव प्लास्टिक के टब में डूबा हुआ मिला। शव टब में चेहरे के बल पड़ा था और केवल सिर पानी में था। मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक दल ने जांच की और हत्या की आशंका जताई।
पूछताछ में टूटी पूनम
शादी में मौजूद लोगों से पूछताछ के दौरान पूनम संदिग्ध पाई गई। जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने टूट कर चार हत्याओं का खुलासा किया। उसका पैटर्न एक समान था—सभी बच्चों को टब या पानी की टंकी में डुबोकर मारना।
मारे गए मासूम कौन थे?
इशिका (9 वर्ष) – भाभी की बेटी, जनवरी 2023, भावर गांव में पानी की टंकी में डुबाई गई।
शुभम (3 वर्ष) – पूनम के अपने बेटे को डर और संदेह से बचाने के लिए 2023 में उसी टैंक में डुबाया।
जिया (6 वर्ष) – चचेरे भाई की बेटी, प्लास्टिक टब में डुबाकर मारी गई।
विधि (6 वर्ष) – नौल्था में शादी के दौरान टब में डुबोकर हत्या।
पहले तीनों मामलों को परिवार ने “दुर्घटना” मान लिया था, लेकिन विधि की हत्या ने सारे राज खोले।
आरोपी का मनोविज्ञान और पुलिस जांच
पुलिस के अनुसार, पूनम को उन बच्चों से जलन होती थी जो उसके अपने बच्चों से ज्यादा सुंदर होते। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि पूनम मानसिक रूप से बीमार है या योजनाबद्ध अपराध कर रही थी।
परिवार और गांव में दहशत
भावर गांव का परिवार स्तब्ध है। आरोपी का दूसरा बेटा, जो चार साल का है, अब निगरानी में है। पूरे गांव में खौफ का माहौल है क्योंकि पहले सभी हत्याओं को केवल दुर्घटना माना गया था। पूनम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और अब पुलिस हर हत्या की घटनाओं की पुनः जांच कर रही है।









