AAJ KA RASHIFAL, AAJ KA PANCHANG : 20 जून को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि 20 जून दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। मंगलवार देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। 20 जून सूर्योदय से लेकर दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इसके आलावा मंगलावर रात 10 बजकर 37 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। 20 जून के दिन ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी में भगवान बलराम, श्री जगदीश और देवी सुभद्रा का रथोत्सव मनाया जाएगा।
20 जून 2023 का शुभ मुहूर्त
• द्वितीया तिथि- 20 जून दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी
• ध्रुव योग- मंगलवार देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक (20 जून 2023)
• पुनर्वसु नक्षत्र- रात 10 बजकर 37 मिनट तक (20 जून 2023)
• जगन्नाथ पुरी यात्रा- 20 जून 2023

मेष राशि
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहने वाला है। इनकम बढ़िया रहेगी। खर्चे भी ठीक-ठाक रहेंगे फिर भी आप मानसिक रूप से तनाव मुक्त रहेंगे। इसलिए दिन अच्छा जाएगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों की समझदारी बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ कहीं जाने की प्लानिंग करेंगे। प्रेम जीवन बहुत रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे से प्यार भरी बातें होंगी।

वृषभ राशि / वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। चिंताओं को दूर भगा कर लाइफ को एंजॉय करेंगे। गृहस्थ जीवन में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ तनाव का सामना कर सकता है। बैंक की एमआई चुकाने में सफलता मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। ससुराल के लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। उल्टा सीधा खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में आज चुनौतियां रहेंगी। जीवन साथी गुस्सा दिखा कर आपको प्रभाव में लेने की कोशिश कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान रख पाएंगे। घरवालों की भी जिम्मेदारी समझेंगे। घर से बाहर ज्यादा वक्त बिताएंगे जिससे सेहत बिगड़ सकती है। भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। अपने प्रिय के साथ घंटो बातें करेंगे।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। चिंता मुक्त रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में भी खुशियां रहेंगी। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। जीवन साथी के बिगड़े बोल आपको दुख दे सकते हैं। प्रेम जीवन में भी तनाव रहेगा।
कन्या राशि
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा तनाव हो सकता है। इसका असर आपके गृहस्थ जीवन पर पड़ेगा। उसमें भी तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। आपका प्रिय आप के बर्ताव को लेकर कुछ शिकायत कर सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।तुला राशि

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में आनंदमय रहेगा। आज आप अपने बिजनेस के बढ़ते प्रभाव से काफी प्रसन्न होंगे, लेकिन आपके परिवार में ही आपके कुछ भाई बंधु आपकी इस प्रगति को देखकर आपके शत्रु बन सकते हैं, इसलिए आपको भी सावधान रहना होगा। यदि आप किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़े, तो अपना जरूरी सामान चेक करके जाएं, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यहां आपको किसी महत्वपूर्ण काम की जानकारी मिल सकती हैं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस के लिए कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे है,तो उसके सभी वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो भविष्य में आपको कोई धोखा हो सकता है। यदि आपकी जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो आज उसमें सुधार हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उसमें आज उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होता है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करे, जो आपको अधिक प्रिय हो। व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन करने का मन बना सकते हैं। आज आपके घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान के शिक्षा से संबंधित भी कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आज किसी से रुपए पैसे का लेनदेन करने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर करें और अपने आंख और कान दोनों खुले रखें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आज आपको अपने किसी मामले में कोर्ट व कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन सफलता मिलने में कुछ विलंब होगा। आज का पूरा दिन आप तनाव मे रहेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा की रफ्तार को तेज करना होगा, तभी आप परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में का मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी आज आपकी हर बात में आपके साथ खड़े नजर आएंगे। यदि आपका आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें भी आपके जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में आय के नए नए स्त्रोत आपके सामने आयेगे, जिनसे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनकी वाणी की सौम्यता ही सम्मान दिलवाएगी इसलिए उसमें मधुरता बनाए रखेंगे, तो वह आप के अधिकारियों से आपको मान सम्मान व पदोन्नति दिलवा सकते हैं, नहीं तो आज आपके अधिकारियों से आपकी अनबन भी हो सकती है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इससे आपको सतर्क रहना होगा। भाई बहनों को आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...