रांची : रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. इस दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि समेत सभी राशियों को सुख समृद्धि मिलेगी. सफलता किसके हाथ लगेगी, आपके किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल
मेष
आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों को लेकर परेशानी होगी। महत्वपूर्ण पेपर्स को सम्भाल कर रखें। रिश्तेदारों से आपको मिलना पड़ सकता है। मेष राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 2, लाल

वृषभ
आपके सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आपके अधिकार और सम्पत्ति में वृद्धि होगी। लोगों की काफी मदद करेंगे। कमीशन सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।वृष राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, हरा

मिथुन
किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आप उनकी सेवा में मन लगायेंगे। आपके भीतर निर्भीकता का भाव रहेगा। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अवश्य करें।मिथुन राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, पीला

कर्क
ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ पिकनिक के लिये जा सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। अटके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। पुराने सम्पर्कों का लाभ आप उठायेंगे।कर्क राशि शुभ का अंक और रंग (Lucky Number & Colour)4, हरा

सिंह
आज फोन पर काफी समय बिता सकते हैं। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और आपसे किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। आपको पहले किये गये कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आवश्यक कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। सिंह राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, केसरिया

कन्या
जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुका सकते हैं। बिना मांगे किसी को राय न दें। परिजन आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी।कन्या राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 9, लाल

तुला
घर में अकेलापन और बोरियत जैसा एहसास हो सकता है। गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। मानसिक उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें।तुला राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)8, लाल

वृश्चिक
किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आप धन लगा सकते हैं। आपके सभी काम सफल होंगे। व्यवसाय में आपका मन लगेगा। कला प्रेमी काफी आनन्द उठायेंगे। आज का दिन कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ की सम्भावनायें निर्मित करेगा। सन्तान के प्रति विश्वास बनाये रखें। आपके ऊपर काम का दबाव कम रहेगा। वृश्चिक राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)6, हरा

धनु
बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। ससुराल से मान-सम्मान प्राप्त होगा। शेयर और सट्टे में निवेश से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पायेंगे। धनु राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, बैंगनी

मकर
नये व्यवसाय में आपका मन लगेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। मकर राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 9, भूरा

कुम्भ
बदहज़मी और गैस से बचने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। धार्मिक अनुष्ठानों में आप रुचि लेंगे। नया वाहन खरीद रहे हैं तो उसके विषय में पूरी जानकारी ले लें। जिन लोगों पर आप आँख-मूंदकर भरोसा करते हैं हो सकता है वही आपको धोखा दे दें। कुंभ राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 1, सफेद

मीन
युवाओं को नये करियर के अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे। मीन राशि का शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, लाल

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...