Horoscope: शनिवार को मिथुन राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और इस राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू होगा। कन्या राशि वालों की तरक्की के योग है। इस राशि के लोगों को उपलब्धि हासिल हो सकती है। नई योजनाएं शुरू करने के लिए तुला राशि वालों का दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में सितारों का साथ मिलेगा। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिल सकता है। रुका हुआ काम भी शुरू होने के योग हैं। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम का दबाव रहेगा। वहीं, बाकी राशियों के लिए ठीकठाक रहेगा।

मेष
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। इस राशि के जो लोग लोहे का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़ें , उन्हें आज वाहवाही मिलेगी। लवमेटस को थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है ,वरना छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है वाणी पर भी सयंम बनायें रखना चाहिए।

वृषभ
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में कुछ चीजें तय समय से पूरी नहीं होंगी। शॉर्टकट अपनाने से बचें। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। आज आप घर के काम में सहायता करेंगे जिससे आपकी माता जी आपसे खुश रहेंगी।

मिथुन
छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे। इस राशि के जो लोग मीडिया से जुड़े हुए हैं आज उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। आज जीवनसाथी से छोटी सी बात पर बहस हो सकती है, अपने गुससे पर काबू रखें। बेहतर होगा आज घर के बहार भी वाद-विवाद से दूर रहें। आज अपना काम किसी और पर ना लादें।

कर्क
आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आज अधिक समय बच्चों के साथ बितेगा। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार विदेश में शुरू करना चाहते है वो अभी थोड़ा रूक जायें। आज आप कार खरीदना चाहते हैं तो शुभ समय देखकर खरीदें। आज आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएँ बन रही हैं। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना एवॉइड करें ।

सिंह
आज का दिन धन की वर्षा करने वाला है। साथ ही नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आपके घर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता हैं, जिससे ख़र्च में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज एक दूसरे को खुश रखने के लिए गिफ्ट का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं उन्हें किसी पुरानी प्रापर्टी की बिक्री से धनलाभ होगा। मेडिटेशन करने से आपके अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।

कन्या
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज व्यापार में थोड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा की सचेत होकर काम करें। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस राशि के उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत से अधिक परिणाम हासिल होगा। बड़े भाई की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आज शाम को परिवारवालो के साथ ज्यादा समय बितेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला
आज के दिन आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें तो आपके लिए अच्छ होगा। आज आफिस के जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो साकारात्मक तरीके से पूरे होगें। ऑफिस में कोई सहकर्मी काम निकलवाने के लिए प्रलोभन दे सकता है। इससे आपके इमेज पर बैड इफेक्ट पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी के बहकावे में न आये और अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। विवाह के शुभ समाचार आज कोई रिश्तेदार घर लेकर आ सकता है | जिससे आपके परिवार में खुशियों को माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक
आज जिस काम को आप शुरू करेगें उसे पूरा करके ही राहत की सांस। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट अपनाने से बचें। निश्चित ही काम थोड़े विलम्ब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को आज एक्स्ट्रा इनकम मिल सकती है आज आपको ट्राफिक नियमों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए बाहर निकलते समय अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेना न भूलें।

धनु
आज किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करने से नौकरी में तरक्की होगी। ऑफिस में हर काम बारीकी से निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे कुछ सीख सकते हैं बिजनेस में फायदा होगा। साथ वाले लोगों या दोस्तों से कोई गिफ्ट मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में चल रहे प्रयास सफल होंगे। ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा।

मकर
आज भाग्य आपका साथ देगा। बिजनेस के सिलसिले में आज विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। उनके साथ आपके संबंधों में भी मधुरता आयेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगें तो मानसिक तनाव दूर होगा। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

कुम्भ
आज किए गए कामों का फायदा भी मिलेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी मिल सकता है। आज बहस बाजी से बचें व्यर्थ में किसी पंगे में पड़ सकते है। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। कामकाज की गति तेज होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है साथ ही परीक्षा में सफलता कदम चूमेगी | आप वीजा प्राप्त करने की कोशिश कर रहें हैं तो आज आपको वीजा मिल जायेगा।

मीन
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपकी गुड एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज किस्मत आपके साथ है। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। कोई जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले करने होंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...