कोरियन ग्लास स्किन का ‘देसी’ राज! महंगे प्रोडक्ट्स भूल जाएंगे, बस रसोई की इस एक चीज़ से चेहरा चमकेगा शीशे जैसा
The 'desi' secret to Korean glass skin! Forget expensive products, just this one kitchen ingredient will make your face shine like glass.

Skincare Routine: जब भी ग्लोइंग और बेदाग त्वचा की बात होती है, तो कोरियन लड़कियों की स्किन सबसे पहले याद आती है। उनकी सॉफ्ट, हेल्दी और नेचुरल चमक हर महिला पाना चाहती है। हालांकि, कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स न सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि हर स्किन टाइप पर सूट भी नहीं करते। ऐसे में अच्छी बात यह है कि सही Skincare Routine अपनाकर घर बैठे भी कोरियन जैसी चमक पाई जा सकती है।
स्किन को टोन और हाइड्रेट रखने के लिए देसी टोनर सबसे आसान उपाय है। गुलाब जल में थोड़ा सा फिटकरी मिलाकर कॉटन या स्प्रे बोतल से चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को ठंडक देता है, रेडनेस कम करता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आने लगता है।
कोरियन स्किनकेयर में सीरम को बेहद जरूरी माना जाता है। आप घर पर ही एलोवेरा जेल और विटामिन E कैप्सूल मिलाकर नेचुरल सीरम बना सकती हैं। रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं और हल्की मसाज करें। यह स्किन रिपेयर करता है और डलनेस दूर करता है।
Skincare Routine में मॉइश्चराइजिंग का भी खास रोल होता है। ड्राई स्किन के लिए मलाई और ऑयली स्किन के लिए नारियल तेल बेहतरीन विकल्प हैं। इससे त्वचा सॉफ्ट रहती है और नेचुरल शाइन बनी रहती है।
हफ्ते में एक या दो बार दही और शहद का फेस पैक लगाएं। यह पिंपल्स कम करने के साथ इंस्टेंट ग्लो देता है। साथ ही, सही खान-पान, भरपूर पानी, अच्छी नींद और स्ट्रेस-फ्री लाइफ भी चमकती त्वचा के लिए बेहद जरूरी हैं।









