घर में थियेटर: रिलायंस रिटेल ने होम थिएटर टीवी की नई रेंज लॉन्च की,खासियत देख दंग रह जायेंगे आप

Reliance Retail launches new range of home theater TVs

नई दिल्ली, 13 दिसंबर, 2024:* भारत के सबसे बड़े रिटेलर, रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने स्वदेशी रूप से विकसित छह होम थिएटर LED टीवी की रेंज लॉन्च की है।

इन्हें ऑडियो उपकरण बनाने में महारत रखने वाले कंपनी HARMAN के साथ साझेदारी में बनाया गया है। BPL ब्रांड के तहत लॉन्च किए गए इन टीवी को कुछ इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहकों को बेहतरीन साउंड और असाधारण पिक्चर क्वालिटी के साथ सिनेमा देखने जैसा एक्सपीरियंस मिले।कंपनी के मुताबिक बाजार में हाई-क्वालिटी व हाई-डेफिनेशन डिजिटल कंटेंट तेजी से बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपभोक्ता ऐसे टीवी की तलाश में हैं जो शानदार ऑडियो आउटपुट और इमर्सिव पिक्चर क्वालिटी वाला एंटरटेनमेंट परोस सके। इसके लिए रिलायंस रिटेल के ऑडियो-ईएफएक्स ट्यूनिंग सॉफ्टवेयर और HARMAN के सहयोग से BPL होम थिएटर टीवी रेंज लॉन्च की है।

• HARMAN के सहयोग से बनी है BPL होम थिएटर टीवी रेंज
• QLED और 4K अल्ट्रा HD में उपलब्ध

विश्वसनीय और किफायती एलईडी टीवी सेगमेंट में रिलायंस रिटेल मजबूती से अपने पैर जमा रहा है। लॉन्च की गई रेंज के सभी छह होम थिएटर पूरी तरह ‘मेड-इन-इंडिया’ हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीपीएल होम थिएटर एलईडी टीवी अब देश भर में इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, रिटेल आउटलेट्स और jiomart.com के साथ reliancedigital.in जैसे ईकॉमर्स मार्केटप्लेस पर भी उपलब्ध हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close