गृह सचिव ने खुद को मारी गोली, पत्नी की कुछ देर पहले ही हुई थी मौत

Home Secretary shot himself:गृह सचिव सिलादित्य चेतिया ने पत्नी की मौत के बाद अस्पताल में खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि असम के गृह सचिव सिलादित्य चेतिया ने कथित तौर पर गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में आत्महत्या की है। दरअसल उनकी पत्नी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनकी पत्नी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2009 बैच के आईपीएस अधिकारी चेतिया ने कथित तौर पर आईसीयू के अंदर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।बता दें कि सिलादित्य चेतिया राज्य के गृह सचिव के रूप में तैनात होने से पहले तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों के एसपी और असम पुलिस की चौथी बटालियन के कमांडेंट के रूप में काम किया था।

वहीं, असम पुलिस के DGP जीपी सिंह ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने आज शाम आत्महत्या कर ली। कुछ ही मिनटों पहले उनके पत्नी को डॉक्टर ने मृत्यु की घोषणा की थी, जो लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. पूरा असम पुलिस परिवार गहरे शोक में है।

कौन थे शिलादित्य चेतिया?

असम ट्रिब्यून के अनुसार, 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी शिलादित्य चेतिया पिछले चार महीनों से छुट्टी पर थे। संभवतः अपनी पत्नी की बीमारी के कारण पैदा हुई परेशानियों से जूझ रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। असम सरकार में सचिव बनने से पहले शिलादित्य चेतिया राज्य के तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में काम कर चुके थे।

Related Articles

close