Holi Dinner Recipe: रंगों के बाद पेट को दें सुकून! होली की थकान मिटाएगा गरमा-गरम वेजिटेबल दलिया

घंटों रंग, धूप और मिठाइयों के बाद भारीपन से परेशान? ट्राई करें हल्का, हेल्दी और जल्दी बनने वाला डिनर ऑप्शन

Holi Dinner Recipe: होली पर रंग खेलने, धूप में रहने और गुझिया-पकौड़ों जैसी तली-मीठी चीज़ें खाने के बाद अक्सर पेट भारी हो जाता है। शरीर थका हुआ महसूस करता है और रात को कुछ हल्का, गर्म और सुकून देने वाला खाने का मन करता है।

अगर आप भी ऐसे ही मूड में हैं, तो सूप या दलिया जैसा हल्का डिनर एकदम परफेक्ट रहेगा। खासकर वेजिटेबल दलिया — जो जल्दी बनता है, पचने में आसान है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

Holi Dinner Recipe:  वेजिटेबल दलिया की आसान रेसिपी

 सामग्री

  • दलिया – 1 कप

  • प्याज – 1 (बारीक कटा)

  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)

  • गाजर – 2 (छोटे टुकड़ों में)

  • मटर – आधा कप

  • शिमला मिर्च – आधी (कटी हुई)

  • तेल या घी – 2 चम्मच

  • जीरा – आधा चम्मच

  • हल्दी – आधा चम्मच

  • पानी – 3 कप

  • नमक – स्वादानुसार

Holi Dinner Recipe:  बनाने की विधि

  1. सबसे पहले सारी सब्जियां काटकर तैयार कर लें।

  2. कुकर को गैस पर गर्म करें और उसमें घी या तेल डालें।

  3. जीरा डालकर तड़का लगाएं, फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

  4. अब टमाटर और सभी सब्जियां डालकर 4–5 मिनट तक पकाएं।

  5. हल्दी और नमक मिलाएं।

  6. अब दलिया डालकर हल्का सा भून लें ताकि स्वाद और बढ़ जाए।

  7. पानी डालकर कुकर बंद करें और 3 सीटी आने तक पकाएं।

  8. प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलें, हरा धनिया डालें और गरमा-गरम सर्व करें।

आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला या नींबू का रस डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

Holi Dinner Recipe: क्यों है ये परफेक्ट होली डिनर?

  • पचने में हल्का

  • फाइबर से भरपूर

  • शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है

  • पेट की जलन और भारीपन में राहत

तो इस होली, रात को अपने पेट को थोड़ा आराम दीजिए और गरमागरम वेजिटेबल दलिया के साथ दिन का अंत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close