झारखंड के लिए ऐतिहासिक पल : दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत 2997 आंदोलनकारियों की सूची जारी, गृह विभाग की अधिसूचना

Historical moment for Jharkhand: List of 2997 agitators including Dishom Guru Shibu Soren released, notification of Home Department

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता व अगल राज्य निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरू शिबू सोरेन समेत 2997 आंदोलनकारियों और उनके आश्रितो की पहचान की गई.

बता दें कि यह पहचान राज्य के 21 जिलों में की गयी है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी किया है. जिसमें इस पूरी प्रक्रिया और चिन्हित व्यक्तियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी है.

जारी अधिसूचना में क्या है?

जानकारी के अनुसार,  अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए किए गए आंदोलन के आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को चिह्नित करने के उद्देश्य से एक विशेष आयोग का गठन किया गया था.  इस आयोग ने ही यह पहचान प्रक्रिया पूरी की है.

इसके साथ ही, चिह्नित आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों को सम्मान पेंशन और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक विस्तृत नीति भी तैयार की गई है.

75वीं औपबंधिक सूची में शिबू सोरेन का नाम

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन झारखंड आंदोलनकारी घोषित किये गये हैं. झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग ने 75वीं औपबंधिक सूची रामगढ़ जिले के लिए जारी की है. इस सूची में शिबू सोरेन का नाम दिया गया है. आयोग की विवरणी में शिबू सोरेन, पिता स्व. सोबरन सोरेन, उम्र 81 वर्ष, ग्राम नेमरा, प्रखंड गोला, जिला रामगढ़ नाम दिया गया है. शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता हैं.

इसके अलावे आपको बता दें हम सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कौन से जिले में कितने आंदोलनकारियों की पहचान की गई है.

  1. बोकारो : 57
  2. – चतरा : 89
  3. – देवघर : 145
  4. – धनबाद : 34
  5. – दुमका : 79
  6. – जमशेदपुर : 489
  7. – गढ़वा : 27
  8. – गिरिडीह : 431
  9. – गोड्डा : 277
  10. – गुमला : 08
  11. – हजारीबाग : 256
  12. – जामताड़ा : 301
  13. – खूंटी : 18
  14. – लातेहार : 05
  15. – लोहरदगा : 65
  16. – पलामू : 44
  17. – रामगढ़ : 177
  18. – रांची : 304
  19. – साहेबगंज : 03
  • – सरायकेला : 111
  1. – चाईबासा : 74

कुल : 2997

Related Articles