झारखंड में छठ पर हाई अलर्ट : जमीन के साथ-साथ आसमान से भी रखी जा रही छठ घाट पर नजर, 1000 से ज्यादा पुलिस अफसर व जवान तैनात

Jharkhand on high alert for Chhath: Chhath Ghats are being monitored from the ground as well as from the sky, with over 1,000 police officers and personnel deployed.

रांची, 26 अक्टूबर 2025। चार दिवसीय छठ पूजा का उत्साह पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। सोमवार शाम को होने वाले मुख्य अर्घ्य की पूजा-अर्चना को देखते हुए राज्य भर के प्रमुख जलाशयों और घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गयाहै।

 

पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रांची और जमशेदपुर समेत सभी बड़े शहरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा बढ़ाने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का भी उपयोग किया जा रहा है।

 

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी संवेदनशील घाटों पर तैनात की गई हैं। ये टीमें किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए तैयार रहेंगी।

 

तीन श्रेणियों में बांटा गया छठ स्थल

राजधानी के कुल 62 जलाशयों को जोखिम के आधार पर तीन श्रेणियों- ए, बी और सी में बांटा गया है। ए श्रेणी के घाटों को उच्च जोखिम वाला, बी को संवेदनशील और सी को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उच्च जोखिम वाले घाटों पर कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी, संवेदनशील घाटों पर 10 और सामान्य श्रेणी के घाटों पर 5 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

 

पिछले वर्ष जिन 19 स्थानों पर चोरी या अन्य सुरक्षा घटनाएं हुई थीं, वहां बाइक सवार पुलिस कर्मियों की गश्त बढ़ाई गई है। इसके अलावा सात त्वरित कार्रवाई दल (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी अलर्ट पर रहेंगे।

 

प्रमुख जलाशयों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रांची के प्रमुख जलाशयों, जैसे बड़ा तालाब, कांके बांध, धुर्वा बांध, हतनिया तालाब और लेन टैंक तालाब पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। इन घाटों पर लगभग 1,000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके और भक्तों को सुरक्षित वातावरण में पूजा करने का अवसर मिले।

Related Articles

close