Hero Splendor Plus: सिर्फ 10 हजार देकर घर लाएं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक! जानें EMI और माइलेज का पूरा गणित

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो किफायती हो, माइलेज में जबरदस्त हो और बजट में फिट बैठे, तो Hero Splendor Plus आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। और खास बात ये है कि अब आप इसे सिर्फ 10,000 रुपये की डाउन पेमेंट पर भी घर ला सकते हैं!

हीरो स्प्लेंडर प्लस भारत की मोस्ट सेलिंग बाइक है। पिछले महीने ही इसके 3.3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुके हैं। यानी देश के हर गली-मोहल्ले में ये बाइक दौड़ती नज़र आ रही है।

Hero Splendor Plus:क्या है बाइक की कीमत और EMI प्लान?

ऑन-रोड प्राइस (दिल्ली):

  • एक्स-शोरूम प्राइस: ₹77,176

  • RTO चार्ज: ₹6,475

  • इंश्योरेंस: ₹6,950
     कुल ऑन-रोड कीमत: ₹91,541

अगर आपके पास सिर्फ ₹10,000 हैं, तो आप डाउन पेमेंट देकर बाकी की रकम लोन के रूप में ले सकते हैं।

EMI प्लान:

  • लोन राशि: ₹81,541

  • ब्याज दर: 9.7% सालाना

 3 साल (36 महीनों) के लिए EMI: ₹2,620 लगभग
 4 साल के लिए EMI: करीब ₹2,000
 5 साल के लिए EMI: सिर्फ ₹1,720

Hero Splendor Plus:माइलेज में भी चैंपियन

ARAI के मुताबिक, Hero Splendor Plus का माइलेज 73 km/l है। इसका फ्यूल टैंक 9.8 लीटर का है, यानी फुल टैंक कराने पर आप इसे एक बार में 716 किलोमीटर तक चला सकते हैं।
कम खर्च में ज्यादा चलने वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो इससे बेहतर डील शायद ही मिले।

Hero Splendor Plus:तो क्या वाकई 10,000 में बाइक मिल सकती है?

हां, बिल्कुल!
आपको बस ₹10,000 डाउन पेमेंट करनी है और फिर हर महीने आसान EMI देकर अपने घर ला सकते हैं Hero Splendor Plus जैसी भरोसेमंद बाइक।

Related Articles