रांची: जिला के हेहल अंचल के पूर्व सीईओ अनिल कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अनिल कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच के आदेश सीएम हेमंत सोरेन ने दिए थे।

मुख्यमंत्री ने दी थी स्वीकृति

अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध प्रारंभिक जांच में आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि के बाद इसी वर्ष 10 जून को विभागीय मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्राथमिकी दर्ज करने की स्वीकृति दी थी। फिर 28 सितंबर को मुख्यमंत्री के रूप में यह आदेश दिया था कि एसीबी हेहल अंचल के पूर्व सीईओ पर एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू करे।

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच पदाधिकारी बनाया गया है। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद अनिल कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया था। अनिल कुमार सिंह आय के कुल स्रोतों से प्राप्त आय से 28 प्रतिशत अधिक की संपत्ति मिली थी। एक निर्धारित चेक अवधि में अनिल कुमार सिंह के सभी स्रोत के कुल आय 67 लाख 35 हजार 501 रुपये एवं कुल खर्च 86 लाख 65 हजार 513.02 रुपये मिले। एसीबी ने पाया कि आरोपित अनिल कुमार सिंह ने कुल आय की तुलना में 19 लाख 30 हजार 012.02 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की, जो इनके आय की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...