हेमंत सोरेन ने बताया, किसे मिलेगा लाभ: यदि आप इनकम टैक्स देने में सक्षम नहीं हैं… और आप झारखंडी हैं, तो मिलेगा ये लाभ
Hemant Soren told who will get the benefit: If you are not able to pay income tax... and you are a Jharkhandi, then you will get this benefit

Jharkhand Election: झारखंड चुनाव में अब बस कुछ ही घंटों का वक्त शेष बचा है। लिहाजा, नेताओं में वादों और दावों का दौर भी तेज हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी योजनाओं का जिक्र कर केंद्र सराकर और राज्य सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किये हैं।
मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार कभी भी योजनाओं का लाभ देने में जाति का भेद नहीं करती, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार हर योजना में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन करती है।
हेमंत सोरेन ने बताया है कि झारखंड में अगर आप इनकम टैक्स देने में सक्ष्म नहीं हैं और अगर आप झारखंडी है, तो फिर सरकार की हर योजना का लाभ आपको मिलेगा। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि आपकी अबुआ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में कोई जाति का भेदभाव नहीं होता। यदि आप आयकर देने में सक्षम नहीं हैं और आप झारखंडी हैं, तो आपको अपनी अबुआ सरकार की योजनाओं का लाभ अवश्य मिलेगा।
हेमंत सोरेन ने कहा कि चाहे वो माईयां सम्मान योजना 200 यूनिट बिजली मुफ्त (40 लाख परिवारों के पूरी तरह नि:शुल्क) एक बार में पूरी बकाया बिजली बिल माफी अबुआ आवास या फिर 15 लाख का निःशुल्क इलाज इन सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सिर्फ दो ही मुख्य शर्तें हैं:
आप आयकर देने में सक्षम नहीं हैं आप झारखंडी हैं केंद्र की मोदी सरकार की कोई भी योजना उठाकर देख लीजिए – वह समाज को जाति-धर्म के आधार पर विभाजित करती है। हम जोड़ते हैं और जोड़ते रहेंगे।
हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि महाजनी प्रथा के खिलाफ आदरणीय दिशोम गुरुजी ने संघर्षी आंदोलन किया था। आज आपकी अबुआ सरकार ने भी आपको महाजनों के चंगुल से निकाल कर आपके आर्थिक बोझ को कम करने की भी कोशिश की है। आपके इस बेटे और भाई ने आपका सारा बोझ अपने कंधे पर लिया है। आप सशक्त रहेंगे तो हमारा झारखण्ड भी मजबूत रहेगा।
भाजपा ने 20 साल तक राज्य को लूटने का काम किया। और हमने आप सभी के सहयोग विकास की लंबी लकीर खींची है। अबुआ सरकार में फिर से मजबूती से हम सभी आगे बढ़ेंगे। एक तरफ गरीब, वंचित, आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक हैं, दूसरी तरफ भाजपा के पूंजीपति लोग हैं। चुनाव के बाद भाजपा के यह बाहरी लोग आपको टॉर्च लगाकर भी ढूंढने से नहीं दिखेंगे, नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।









