कैबिनेट ब्रेकिंग : हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक खत्म….आज कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर….स्कूली बच्चों को अब पांच दिन मिलेगा…

रांची: हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक आज हुई। इस बैठक में कई अहम फैसलो पर मुहर मंत्रिपरिषद ने लगायी। आज कैबिनेट में आंगनबाड़ी सहायिका-सेविका की नियुक्ति और मानदेय नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी। वहीं स्कूलों में अब 5 दिनों तक पोषक आहार दिया जायेगा। बच्चों को अब अंडा, फल और दूध 5 दिनों तक वितरित किया जायेगा, पहले ये सिर्फ स्कूलों में 2 दिन ही दिया जाता था।

आंगनबाड़ी केंद्र और लघु आंगनबाड़ी के लिए बर्तन खरीदी और सुदृढिकरण का प्रस्ताव मंजूर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य प्रशिक्षक नियुक्ति नियावली को मंजूरी दी गयी।
होम्योपैथी कालेज के अनुबंधित कर्मचारी को नियमित करने की मंजूरी
झारखंड विधानसभा सचिवालय में नियुक्ति और पदोन्नति की जांच के लिए न्यायिक कमेटी का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री और मंत्री के काफिले के लिए नयी गाड़ियां खरीदी जायेगी
स्कूलों में मध्याह्न भोजन में अंडा, फल और दूध अब सप्ताह में 5 दिन दिया जायेगा । 207 करोड़ की लागत आयेगी ।
न्यायिक सेवा के अधिकारियों का वेतन पुनरीक्षण किया जायेगा। इसके तहत वित्तीय भार 10 करोड़ आयेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close