हेमंत-ED अपडेट: मुख्यमंत्री से 20 जनवरी को होगी पूछताछ ! आठवें समन का भेजा जवाब, बयान लेने के लिए सीएम हाउस बुलाया

रांची। आखिरकार 8वें समन के बाद अब मुख्यमंत्री अपना बयान देने को राजी हो गये हैं। हेमंत सोरेन ने पत्र ने समन का जवाब भेजकर 20 जनवरी को सीएम हाउस बुलाया है। हालांकि ये पहले से तय था कि इस बार अगर नाफरमानी की गयी, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती है। गिरफ्तार कर लिये जाने की भी चर्चा हो रही थी, लिहाजा अब हेमंत सोरेन ने अपना अड़ियल रुख छोड़ते हुए बयान देने को राजी हो गये हैं।

लेटर लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय से एक कर्मचारी ईडी दफ्तर पहुंचा था। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आठवां समन भेजा गया था, समन के शब्द काफी कड़े थे, जो साफ इशारा कर रहा था, मुख्यमंत्री की मुश्किले इसके बाद बढ़ने वाली है। ईडी ने कहा था 16 से 20 जनवरी तक या तो खुद आएं या ईडी को उनके पास आना पड़ेगा। अब समय से पहले ही सीएम ने चिट्ठी भेज दी है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सचिवालय से सचिवालय कर्मी सूरज कुमार ईडी दफ्तर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की तरफ से आंठवा समन भेजा गया था, उसका हीं जवाब लेकर सूरज कुमार ईडी कार्यालय पहुंचे थे। सचिवालय कर्मी के द्वारा सील बंद लिफाफे में ये जवाब ईडी के अधिकारियों को सौपा गया है। मामले पर सूरज कुमार ने बताया की सील बंद लिफाफे में पत्र लेकर वे ईडी दफ्तर पहुंचे थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है की ये जवाब उसी से रिलेटेड है. बता दें की इसे पूर्व भी ईडी के द्वारा 07 समन मुख्यमंत्री को दिया गया था. लेकिन एक भी समन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अबतक नही पहुंचे है। लिहाजा, हेमंत सोरेन खुद दी गई समय अवधि के दौरान उपस्थिति होंगे या नहीं इसे लेकर अब भी संशय है।

Related Articles

close