हेमंत कैबिनेट मीटिंग आज: शपथ लेते ही काम में जुटेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पहली कैबिनेट में ये लेंगे बड़े फैसले

Hemant cabinet meeting today: Chief Minister Hemant Soren will start working as soon as he takes oath, he will take big decisions in the first cabinet.

Hement Soren Cabinet meeting: अब से कुछ देर बात हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन जायेंगे। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने काम में लग जायेंगे। शपथ ग्रहण स्थल पर मेहमानों को विदा करने के बाद वो सीधे मंत्रालय पहुंचेंगे।

 

जानकारी के मुताबिक मंत्रालय में अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत करेंगे। अधिकारियों के मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री तुरंत ही कैबिनेट की बैठक लेंगे। जानकारी के मुताबिक बैठक शाम साढ़े पांच बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी।

 

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने, रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध कराने के साथ राज्य के सबसे बड़े पुरस्कार का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू पुरस्कार करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक घोषणा पत्र के भी कुछ फैसलों को कैबिनेट की मुहर लगेगी।

Related Articles