हेमंत कैबिनेट की बैठक आज: महिला शिक्षिकाओं को मिल सकती है खुशखबरी, नयी भर्ती व बजट सत्र पर भी होगी चर्चा

Hemant Cabinet meeting today: Women teachers may get good news, new recruitment and budget session will also be discussed.

Hement Cabinet Meeting Today: झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज होने वाली है। शाम चार बजे से होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। जानकारी के मुताबिक 15 से ज्यादा प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजे गये हैं।

 

इसमें स्कूल शिक्षा विभाग से लेकर पथ निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के भी प्रस्ताव शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक आज आवासीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षिकाओं पर कैबिनेट में अहम फैसला लिया जा सकता है। उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

 

वहीं शिक्षक भर्ती को लेकर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 18 फरवरी (मंगलवार ) 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

 

बजट सत्र के पहले होने वाले इस कैबिनेट में सत्र की तैयारियों पर भी चर्चा की जायेगी। सत्र में कुछ विधेयक भी रखे जायेंगे, इसे लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। वहीं बजट को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। 20 दिन बाद ये कैबिनेट की बैठक हो रही है।

 

आपको बता दें कि इससे पहले 29 जनवरी 2025 को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी. इसमें कुल 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी। बैठक में सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) में वृद्धि करने और झारखंड में शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना’ की शुरुआत करने की घोषणा की थी।

Related Articles