Heavy Rain Alert: 17 से 22 अगस्त तक होगी आफत की बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट!

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून अब सिर्फ राहत नहीं, खतरे का संकेत बनता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 20 से ज्यादा राज्यों में अगले 6 दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। कहीं बाढ़, तो कहीं भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR:

राजधानी में 17-18 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे, और तापमान 24°C से 33°C के बीच रहेगा।

 हिमाचल और उत्तराखंड:

  • भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी।

  • मंडी में अचानक बाढ़, कई सड़कें बंद।

  • 20 अगस्त तक लगातार बारिश की संभावना।

 महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा:

  • मुंबई, ठाणे, रायगढ़: रेड अलर्ट

  • 17–19 अगस्त: कोकण और गोवा में भारी बारिश।

  • गुजरात: 18–20 अगस्त के बीच तेज बारिश

  • सौराष्ट्र: 19–20 अगस्त को बारिश का सबसे ज़्यादा कहर।

Heavy Rain Alert: दक्षिण भारत का हाल:

  • 17 अगस्त: तेलंगाना, तमिलनाडु में तेज बारिश।

  • 18–19 अगस्त: तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश

  • 17–20 अगस्त: केरल और माहे में लगातार बारिश का दौर।

 मध्य और पूर्वी भारत:

  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़: हफ्तेभर रुक-रुककर बारिश

  • ओडिशा, विदर्भ: 17–19 अगस्त तक चेतावनी।

  • बिहार, झारखंड: 19–22 अगस्त – भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत:

  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा: कई इलाकों में तेज बारिश।

  • कठुआ में बादल फटने की घटना, घर क्षतिग्रस्त, बचाव कार्य जारी।

Heavy Rain Alert: पूर्वोत्तर भारत:

  • असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में लगातार बारिश

  • अरुणाचल प्रदेश में 19 से 22 अगस्त तक अति भारी बारिश की चेतावनी।

 IMD और प्रशासन की चेतावनी:

  • भूस्खलन, बाढ़, यातायात अवरोध की संभावना बढ़ी।

  • प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, यात्रा टालने और जरूरी सामान स्टॉक करने की सलाह दी है।

Related Articles