नेपाल मे भीषण हिमस्खलन, 8 लोगों के दबे होने की आशंका

नेपाल के दार्चुला जिले में हिमस्खलन में दबे लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि हिमस्खलन में पांच लोगों के दबे होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को निकालने के लिए पुलिस के साथ सशस्त्र पुलिस बल की टीम मौके पर तैनात हैं और राहत व बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं।

लापता लोगों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।” उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के बाद दो लोगों को बचा लिया गया है। मौसम की स्थिति भी अच्छी नहीं है। इस वजह से बचाव अभियान में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

Related Articles

close