झारखंड में हीटवेव का अलर्ट: अगले 48 घंटों में बढ़ सकता है तापमान, 16 मई से राहत की उम्मीद

Heatwave alert in Jharkhand: Temperature may rise in next 48 hours, relief expected from May 16

रांची : झारखंड में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए गोड्डा, देवघर, धनबाद, साहिबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में हीट स्ट्रोक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस दौरान बाहर निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेट रखें।

लगातार जारी हो रहे येलो अलर्ट : तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

पिछले 24 घंटों के दौरान दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे के बीच राज्य के चार जिलों – सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और दुमका – में चार बार येलो अलर्ट जारी किया गया। यह अलर्ट तेज हवा, आंधी और संभावित बारिश को लेकर था। लोगों को इन इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

झारखंड का मौसम कब बदलेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई से झारखंड में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के असर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है। इससे तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

झारखंड के जिलों का संभावित तापमान

जिला : अधिकतम तापमान : न्यूनतम तापमान
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : 42°C : 28°C
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : 42°C : 27°C
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : 41°C : 26°C
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : 43°C : 27°C

Related Articles