लू से मौत : भीषण गर्मी का कहर जारी, लू से एक बच्ची की मौत, एक की हालत गंभीर

भोजपुर। बिहार में भीषण गरमी और लू के बीच मौत की खबर ने लोगों को डरा दिया है। बिहार में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किय है। इन सबके बीच भोजपुर में एक बच्ची की मौत लू की वजह से हो गयी है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव की है। जहां अचानक तबीयत बिगड़ने से एक बच्ची की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत हीट स्ट्रोक की वजह से हुई है। जबकि उसकी दूसरी बहन की भी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।एक सप्ताह से भोजपुर जिले का पारा 42 डिग्री से 44 डिग्री के बीच रह रहा है। गर्मी को लेकर प्रदेश के कई जिलों को रेड जोन और हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऐसे में बच्चे, बुजुर्गों की तबियत लगातार खराब हो रही है। 6 वर्षीय राखी कुमारी की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं उसकी बड़ी बहन सोनाली कुमारी की गंभीर हालत मे सदर अस्पताल में ही इलाज कराया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक रात दोनों को अचानक उल्टी और दस्त होने लगा और देखते ही देखते दोनों की हालत काफी बिगड़ गई। आरा सदर अस्पताल दो बच्ची को लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन द्वारा शनिवार की सुबह दोनों बच्ची को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राइवेट चिकित्सक द्वारा बताया गया कि दोनों को डायरिया हो गया है। इसके बाद परिजन दोनों को वापस आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां एक बच्ची की मौत हो गयी।









