झारखंड : कोडरमा से दिल दहला देने वाली खबर…तालाब किनारे खेल रहे तीन बच्चों की डूबने से मौत, पसरा सन्नाटा

Heartbreaking news from Koderma: Three children playing on the banks of a pond drowned, leaving everyone stunned.

Koderma: कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमाडीह गांव में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव के समीप स्थित खोंडा आहार में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 9 वर्षीय प्रियांशु कुमारी, 7 वर्षीय रोहित शर्मा और 9 वर्षीय संध्या कुमारी के रूप में हुई है। तीनों बच्चे कोसमाडीह, जयनगर के निवासी थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान खोंडा आहार के पास पहुंचने पर एक बच्चे का शव पानी की सतह पर तैरता दिखाई दिया।

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

स्थानीय प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close