Healthy Breakfast : सुबह का नाश्ता होगा सुपरहिट! जानिए वो सीक्रेट रेसिपी जिससे बनेगा हेल्दी और चीज़ी चीला

Healthy Breakfast : कहते हैं दिन की शुरुआत अगर हेल्दी और टेस्टी नाश्ते से हो, तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है। लेकिन रोज़-रोज़ एक जैसा नाश्ता खाकर बोरियत हो जाती है। ऐसे में सवाल उठता है – आखिर सुबह नाश्ते में ऐसा क्या बनाएं जो पौष्टिक भी हो और स्वादिष्ट भी?
तो चलिए आज आपको बताते हैं एक ऐसी रेसिपी जो मिनटों में तैयार हो जाएगी और खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं वेजिटेबल चीज़ चीला की।
Healthy Breakfast : सामग्री
बेसन – 3 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
प्याज (कटा हुआ) – 1/2 कप
टमाटर (कटा हुआ) – 1/2 कप
शिमला मिर्च – 1/2 कप
चीज़ – 1 क्यूब
नमक – स्वादानुसार
Healthy Breakfast : बनाने की विधि
सबसे पहले बेसन में लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब इसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालें।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक पतला घोल तैयार करें (ध्यान रखें कि गांठ न पड़े)।
तवे को गरम करें और इस घोल को गोल आकार में फैला दें।
दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें।
ऊपर से चीज़ डालें और हल्का पिघलने दें।
Healthy Breakfast : स्पेशल टिप्स
ऑलिव ऑयल में पकाने से चीला और भी हेल्दी बनेगा।
बेसन का घोल जितना पतला होगा, चीला उतना क्रिस्पी बनेगा।
सब्जियों को हल्का स्टीम करके डालने से स्वाद और बढ़ जाएगा।
Healthy Breakfast : सर्विंग
गरमा गरम वेजिटेबल चीज़ चीला को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें। ये नाश्ता न सिर्फ टेस्टी होगा बल्कि आपको दिनभर एनर्जी भी देगा।









