जिले के स्वास्थ्यकर्मियों को फैमिली प्लानिंग मैनेजमेंट सिस्टम का मिला प्रशिक्षण..परिवार नियोजन कार्य में मिलेगा फायदा

जमशेदपुर सिविल सर्जन सभागार में पॉपुलेशन सर्विस इंटरनेशनल इंडिया के द्वारा फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन एप्लीकेशन का ट्रेनिंग संपन्न हुआ।

इसमें शहरी क्षेत्र के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवम शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत फार्मासिस्ट, एएनएम, और शहरी सहियाओं को ट्रेनिंग प्रदान किया गया। उक्त मौके पर एसीएमओ डॉक्टर आलोक रंजन महतो ने सभी कर्मियों को ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।

जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पॉल ने फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन एप्लीकेशन को सहिया को प्रयोग करने हेतु एवम आवश्यक परिवार नियोजन सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जपाइगो संस्था के पंकज कुमार गुप्ता के द्वारा फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन एप्लीकेशन का ट्रेनिंग प्रदान किया गया।

पॉपुलेशन सर्विस इंटरनेशनल इंडिया से सीनियर इंप्लीमेंटेसन लीड सुनील कुमार, सिटी इंप्लीमेंटेसन लीड डॉक्टर खुशबू कुमारी शहरी प्लानिंग मैनेजर, मनीष कुमार सिंह, शहरी डाटा प्रबंधक दीपक कुमार, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, सरिता कुमारी, परिमल सिंह सरदार, प्रदीप कुमार एवम एएनएम और सहिया उपस्थित रही।









