Side Effects of Eggs:अंडा को यूं तो सेहत के लिए फायदेमंद कहा जाता है, लेकिन ये फायदा तभी मिलेगा, जब उसे खाने में आप सतर्कता बरतें। कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिसके साथ अंडे को नहीं खाना चाहिये। आपको जानना जरूरी है कि अंडा के साथ क्या नहीं खाना चाहिए। अंडे में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। अंडा शरीर में एनर्जी के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी ठीक रखता है। लेकिन बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि अंडे के तुरंत बाद इन कुछ चीज़ों को नहीं खाना चाहिए। वरना आपको कई तरह की सेहत सम्बन्धी समस्याएं हो सकती है साथ ही इससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें अंडे से साथ नहीं खाना चाहिए।

अंडा और चीनी:अगर आप अंडे के साथ चीनी से बनी फूड आइट्मस या मीठा चीज खाते हैं तो यह आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है. जब अंडा और मीठा चीज दोनों को साथ में खाया जाता है तो इससे अमीनो एसिड बनता है जो शरीर के लिए टॉक्सिक बनाता है. इसके कारण खून क्लॉट भी हो सकता है. इसलिए इसे इग्नोर करना चाहिए.

अंडा और नींबू: उबले हुए अंडे के ऊपर लोग अक्सर गरम मसाला, काला नमक डालकर खाते हैं। लेकिन अगर आप इन चीजों के अलावा नींबू का भी इस्तेमाल करते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही छोड़ दें। ऐसा करने से भले ही आपको टेस्ट अच्छा लगे लेकिन इसके कारण रक्त वाहिनियों को नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से आपको दिल से संबंधित बीमारी होने की भी संभावना रहती है।

अंडा और पनीर : उबले हुए अंडे और पनीर दोनों में ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप उबले हुए अंडे खाने के बाद पनीर को खाते हैं तो ऐसा ना करें। दोनों ही में प्रोटीन होता है। ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए अंडा खाने के बाद पनीर बिल्कुल ना खाएं।

अंडा और केला: अगर आप अंडे खाने के बाद केला खाते हैं तो इस आदत को भी आज से ही छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे खाने के बाद केले को खाने से आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे कि कब्ज, एसिडिटी और आंतों से संबंधित परेशानी।

अंडा और दूध: अंडा और दूध को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए और न ही अंडा खाने के तुरंत बाद दूध पीना चाहिए। एशिया करने से आपको जुलाब और उलटी की समस्या हो सकती है।

अंडा और चाय: कई लोग ऐसे हैं जो सुबह अंडा खाने के बाद चाय पीना पसंद करते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों को साथ में खाने से पेट में गड़बड़ी और पाचन भी खराब हो सकती है. अंडे को अगर कैफीन का साथ लेंगे तो यह प्रोटीन की वेल्यू कम कर देता है. साथ में खाने से कब्ज की शिकायत हो सकती है.

अंडा और मटन: अंडा और मटन को साथ में नहीं खाना चाहिए. यह फूड कॉम्बिनेशन शरीर के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है. अंडे में मौजूद प्रोटीन और मटन में पाए जाने वाले एक्स्ट्रा फैट्स शरीर और पाचन के लिए सही नहीं होते हैं. इसे साथ में खाने के बाद आपको सुस्ती और थकावट भी हो सकती है. इसलिए अंडा को कभी भी मटन के साथ न खाएं.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...