Health Tips: पेट की परेशानियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका…सिर्फ 10 मिनट में बदल सकती हैं ये योगासन आपकी सेहत…
कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए जानिए सबसे असरदार योगासनों के बारे में।

Health Tips:अगर आप अक्सर पेट संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और पेट फूलने से परेशान रहते हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहने की बजाय नियमित योग अभ्यास से इन परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पेट के अंगों को मजबूत रखने, पाचन स्वास्थ्य सुधारने और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है।
1. मार्जरी आसन (कैट काऊ पोज)
मार्जरी आसन पेट और आंतों की मालिश करता है और कब्ज व पेट फूलने की शिकायतों से राहत दिलाता है। यह आसन पेट, पीठ और रीढ़ की समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी है।
2. सेतुबंधासन (ब्रिज पोज)
Health Tips:सेतुबंधासन से पीठ और कमर की समस्याओं में आराम मिलता है और पाचन प्रणाली मजबूत होती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और पेट को ऊपर की ओर उठाएं। इससे पेट के अंगों की मालिश होती है और पाचन संबंधी दिक्कतें कम होती हैं।
3. पवनमुक्तासन
पवनमुक्तासन पेट में गैस की समस्या को कम करने में मदद करता है। पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की चर्बी कम होती है। इसके नियमित अभ्यास से पीठ और जोड़ों में रक्त संचार भी बढ़ता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है।
Health Tips:यदि आप रोजाना इन तीन योगासनों का अभ्यास करते हैं, तो न केवल पेट की समस्याओं से राहत मिलेगी बल्कि संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।