Health News: ये हैं तिल खाने के जबरदस्त फायदे! एक छोटा-सा बीज, जो महंगी दवाओं से भी ज्यादा असरदार…

Health News: आज के दौर में लोग अच्छी सेहत के लिए महंगे मल्टीविटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि हमारी रसोई में मौजूद एक छोटा-सा बीज कई महंगी गोलियों से कहीं ज्यादा ताकतवर है।
हम बात कर रहे हैं तिल (Sesame Seeds) की, जिसे आयुर्वेद में महाऔषधि और आधुनिक साइंस में न्यूट्रिएंट्स सुपरफूड माना गया है।
Health News: आखिर तिल को क्यों कहा जाता है सुपरफूड?
तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और मैंगनीज जैसे जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि 100 ग्राम सफेद तिल में करीब 975 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो एक गिलास दूध से भी ज्यादा है। यही वजह है कि तिल हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में बेहद कारगर माना जाता है।
इसके अलावा तिल में मौजूद आयरन और कॉपर खून की कमी यानी एनीमिया से लड़ने में मदद करता है। जिम जाने वाले युवाओं के लिए यह प्रोटीन का नेचुरल सोर्स भी है।
Health News: दिल और पाचन के लिए भी किसी दवा से कम नहीं
तिल में पाए जाने वाले सेसामिन और सेसामोलिन तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल की सेहत बेहतर रहती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
वहीं तिल में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
काला या सफेद तिल? कौन सा ज्यादा फायदेमंद
सेहत के लिए काले और सफेद दोनों तरह के तिल फायदेमंद हैं, लेकिन इनके गुण थोड़े अलग हैं।
सफेद तिल पचाने में आसान होते हैं और इनमें कैल्शियम व हेल्दी फैट्स ज्यादा होते हैं।
काले तिल में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं, इसलिए कम हीमोग्लोबिन, कमजोरी और बालों की समस्या में ये ज्यादा असरदार माने जाते हैं।
Health News: सर्दियों में तिल क्यों बन जाता है वरदान
आयुर्वेद के अनुसार तिल की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड से जुड़ी बीमारियों से बचाव करता है।
इसी कारण सर्दियों में तिल के लड्डू, गजक और चिक्की खाने की परंपरा है। रोजाना सीमित मात्रा में तिल खाने से एनर्जी बनी रहती है, पाचन सुधरता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
Health News: कितना तिल खाना है सुरक्षित?
तिल की तासीर गर्म होने के कारण इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
👉 रोजाना 1 से 2 चम्मच (10–15 ग्राम) तिल खाना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।
👉 ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में गर्मी, पाचन समस्या या वजन बढ़ने की दिक्कत हो सकती है।
👉 तिल को हल्का भूनकर खाना ज्यादा लाभकारी होता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जनहित में है। किसी भी गंभीर बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।









