गर्मियों में इन्सान को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में भूख कम लगती है। ऐसे में आप ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं। कई बार अधिक मात्रा में पैक्ड जूस पीने से आपको पाचन संबंधी बीमारियों का सामना करना पढ़ता है।

गर्मियों के मौसम में पेट को ठंडा रखने के लिए हेल्दी फूड्स खा सकते हैं। गर्मी में पाचन से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए किन फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए आइए जानते है।

दही चावल

गर्मियों में  स्वस्थ रहने के लिए आप दही चावल खा सकते हैं। यह पेट को ठंडा रखने में मददगार है। दही चावल स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है। दही-चावल में प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक होते है।

छाछ

दही से छाछ तैयार किया जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन बी 12 और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो पाचन से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। यह पेट को ठंड़ा रखता है।

मूंग दाल के स्प्राउट्स

मूंग दाल स्प्राउट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। 

लौकी

लौकी का जूस पीने से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। यह आपको हाइड्रेटेड और तरोताजा रखता है। यह पेट की समस्याओं जैसे एसिड रिफ्लक्स, सूजन और अपच के जोखिम को कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर आतों को स्वस्थ रखने में मददगार है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...