Health alert: सर्दियों में एक ‘छुपा हुआ खतरा’ बढ़ा रहा है यूरिन इंफेक्शन… आखिर क्या खाएं ताकि तुरंत मिले राहत?

सर्दियों के मौसम में जहां ठंड आराम देती है, वहीं एक ‘छुपी हुई समस्या’ तेजी से बढ़ने लगती है—यूरिन इंफेक्शन और पेशाब में जलन। पुरुष, महिलाएं और बच्चे—सभी इस परेशानी का सामना करते हैं। शुरू में कई लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार जलन होना डिस्यूरिया या इंफेक्शन का संकेत हो सकता है, जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो ठंड के दिनों में लोग कम पानी पीते हैं, जिसकी वजह से यह समस्या और बढ़ जाती है।(Health alert)

आयुर्वेद बताता है असली वजह

आयुर्वेद के अनुसार इस समस्या का सीधा संबंध पित्त-दोष और वात-दोष से है। जब ये दोनों बढ़ जाते हैं तो मूत्रमार्ग में सूजन, जलन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। तीखा, मसालेदार खाना भी इसे ट्रिगर कर देता है। इसलिए मौसम बदलते ही खाने-पीने में सावधानी जरूरी है।

घर बैठे मिल सकती है राहत—जानें देसी और असरदार उपाय(Health alert) 

1. आंवला – सर्दियों का प्राकृतिक ‘इंफेक्शन रोकने वाला कवच’

सर्दियों में आसानी से मिलने वाला आंवला विटामिन C का बड़ा स्रोत है। यह मूत्राशय में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने नहीं देता।
– सुबह खाली पेट आंवला खाएं या इसका जूस पिएं।

2. गुड़हल के फूल – पित्त शांत कर तुरंत राहत

गुड़हल के फूल न सिर्फ त्वचा बल्कि शरीर के पित्त को भी संतुलित करते हैं।
– गुड़हल का शरबत या उसकी चाय बेहद फायदेमंद।
(ध्यान रखें—चाय या शरबत में चीनी न मिलाएं।)

3. छाछ – पेट और मूत्रमार्ग दोनों को ठंडक

छाछ पित्त कम करती है और जलन में तुरंत राहत देती है।
– दोपहर में एक बार काला नमक डालकर छाछ का सेवन करें।

4. सौंफ का पानी – पेट को ठंडा और बैक्टीरिया को दूर(Health alert) 

सौंफ गुणों से भरपूर है और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है।
– सौंफ को पानी में उबालकर ठंडा करें और दिन में दो बार पिएं।

5. जौ का पानी – इंफेक्शन का प्राकृतिक इलाज

1 लीटर पानी में 2 चम्मच जौ उबालें और पूरे दिन घूंट-घूंट पिएं। यह मूत्रमार्ग की सूजन कम करता है।

6. खीरा और नारियल पानी – शरीर को अंदर से ठंडक

दोनों ही शरीर का तापमान संतुलित रखते हैं और बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते।

किससे बचना है?

गर्म चाय और कॉफी ठंड में तो राहत देती हैं, लेकिन जलन की समस्या को दोगुना कर सकती हैं। इसलिए इनके सेवन से फिलहाल दूरी रखना ही बेहतर है।Health alert

Related Articles