सिर‑हाथ‑पैर काटे… 2 प्रेमियों संग पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, 15 साल के रिश्ते का ऐसा अंत कांप उठेगा दिल

पति की हत्या के बाद शव के किए टुकड़े‑टुकड़े, बेटी की गवाही ने खोले मां के खतरनाक राज

सिर‑हाथ‑पैर काटे… 2 प्रेमियों संग पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, 15 साल के रिश्ते का ऐसा अंत कांप उठेगा दिल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। यह मामला सौरभ राजपूत हत्याकांड से मिलता‑जुलता बताया जा रहा है, जहां पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े‑टुकड़े कर दिए।

लोहे की रॉड, हथौड़ा और ग्राइंडर से मौत

मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले लोहे की रॉड और जूते में कील ठोकने वाले हथौड़े से राहुल के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद ग्राइंडर मशीन से शव के कई टुकड़े कर दिए गए।
धड़ और कटे हुए हाथों को पॉलिथीन में भरकर घर से करीब 800 मीटर दूर नाले में फेंक दिया, जबकि सिर को रामघाट पर गंगा नदी में बहा दिया गया। हत्या के बाद कपड़ों को भी जला दिया गया, ताकि कोई सुराग न बचे।

6 दिन बाद पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

हैरानी की बात यह है कि हत्या के 6 दिन बाद पत्नी रूबी खुद थाने पहुंची और पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 27 दिन बाद नाले के किनारे एक पॉलिथीन बैग में सड़ा‑गला आधा शव मिला।

टैटू ने खोला राज

पोस्टमार्टम के दौरान कटे हाथ पर बना ‘राहुल’ नाम का टैटू पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बना। इसके बाद जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई। पत्नी रूबी से सख्ती से पूछताछ हुई और घर की तलाशी में लोहे की रॉड, तख्त और हीटर पर खून के धब्बे मिले।

दो बॉयफ्रेंड होने की कबूलनामा

पूछताछ में रूबी टूट गई और उसने स्वीकार किया कि उसके दो बॉयफ्रेंड थे, जिनमें से एक का नाम गौरव है। रूबी ने बताया कि 18 नवंबर 2025 की रात राहुल ने उसे बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ, मारपीट हुई और फिर हत्या की साजिश रची गई।

बेटी की गवाही ने सबको झकझोर दिया

राहुल और रूबी के दो बच्चे हैं—12 साल का बेटा और 10 साल की बेटी। बेटी ने पुलिस को जो बताया, वह सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है।
बेटी के मुताबिक, घर पर अक्सर तीन लोग आते थे, जो उसके लिए चॉकलेट लाते थे। उनमें से एक कहता था—
“बस कुछ महीने और… फिर मैं ही तुम्हें अपने पास रखूंगा, तुम्हारे पापा बीच से हट जाएंगे।”

बेटी ने साफ कहा—
“मेरी मां और जिन्होंने मेरे पापा के साथ यह किया, उन्हें फांसी मिलनी चाहिए।”

पूरे इलाके में दहशत

इस खौफनाक वारदात ने न सिर्फ पुलिस बल्कि पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

close