हजारीबाग : बालू लदे ट्रक ने 6 लड़कियों की रौंदा, हालत गंभीर

हजारीबाग। जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में बालू लदे हाईवा ट्रक ने छह लड़कियों को रौंद दिया। सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।
बताया गया कि पुलिस बहाली की तैयारी कर रही लड़कियां खैरा-बरकट्ठा रोड के किनारे दौड़ लगा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और अनियंत्रित होकर एक नाली में घुस गया।
घायल लड़कियों में नंदिनी कुमारी, रिया कुमारी, मानसी कुमारी, पूजा देवी, लक्ष्मी कुमारी एवं एक अन्य शामिल हैं। को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया।