स्कूल जाने के दौरान गायब हुई थी शिक्षिका, पांच दिन बाद मिली इस हाल में… पुलिस भी..

Teacher news। 5 दिन पहले स्कूल जाने के दौरान गायब हुई शिक्षिका का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। गायब हुई शिक्षिका की मौत हो गयी है। मामला समस्तीपुर जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र का है। जहां मध्य विद्यालय जमला परसा में पदस्थ शिक्षिका संगीता कुमारी का शव मिला है। संगीता कुमारी पिछले पांच दिनों से लापता थीं. मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने शिवहर जिले के पिपराही स्थित बागमती नदी से उसका शव बरामद किया है।

मृत शिक्षिका के शव का शिवहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया तथा शव को परिजन को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, बाजपट्टी थाना क्षेत्र के कुरथहिया बाचोपट्टी निवासी जय किशोर कुमार की पत्नी संगीता कुमारी मवि जमला परसा में शिक्षिका थी। चार जुलाई 2024 से वह अपने रूम से विद्यालय जाने के क्रम में लापता हो गयी थी।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर सुप्पी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। शिवहर जिले के पिपराही में बागमती नदी में एक शव को देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसकी सूचना प्रशासन को दी गयी. सुप्पी थाना में शिक्षिका की गायब होने का रिपोर्ट दर्ज थी। लापता शिक्षिका की पहचान करवायी गयी. मृतका के चाचा रामनिवास राय ने बताया कि मृतका को तीन संतान है।

Related Articles

close