दर्दनाक हादसा: मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले चार लोग; गारमेंट कंपनी में करते थे टेलर का काम

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर है। सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। सभी मृतक गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में शुक्रवार के देर रात करीब 2:00 बजे आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। जिंदा जलने वालों की उम्र 18 साल से 28 साल के बीच है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सभी लोग गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे। सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मरने वालों में एक की शादी हुई थी। उसकी पत्नी और बच्चे दिवाली के त्योहार पर घर गए थे।

Related Articles

close