प्रीति सूदन बनीं संघ लोक सेवा आयोग की नई चेयरपर्सन, संभालेंगी यूपीएससी की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। यूपीएससी के नए चेयरमैन की नियुक्ति हो गई है। पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को यह जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। वे गुरुवार यानी 1 अगस्त से पदभार संभालेंगी। उनसे पहले मनोज सोनी यूपीएससी के चेयरमैन थे, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि, आंध्र प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन ने रक्षा मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में भी काम किया है। उन्हें “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” पहल को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है। इसके अलावा, उन्हें आयुष्मान भारत योजना में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। प्रीति ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध से संबंधित कानून का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह अपनी कार्यकुशलता और कार्यों को समय पर पूरा करने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं।

यूपीएससी अध्यक्ष का पदभार संभालेंगी प्रीति सूदन

2022 से यूपीएससी की सदस्य, 1983 बैच की आईएएस अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की पूर्व सचिव प्रीति सूदन आयोग की अध्यक्ष का पदभार संभालने के लिए तैयार हैं। वे 1 अगस्त 2024 को यह पद संभालेंगी। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब यूपीएससी निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा खेड़ीकर द्वारा अभिलेख प्रस्तुत करने में कथित अनियमितताओं को लेकर विवादों का सामना कर रहा है। सूदन की नियुक्ति यूपीएससी के अध्यक्ष महेश सोनी के अचानक इस्तीफे के बाद हुई है, जिन्होंने हाल ही में व्यक्तिगत कारणों के कारण इस्तीफा दिया था।

Related Articles

close