Haryana Election 2024 : चुनाव से पहले कांग्रेस का सख्त कदम, चित्रा सरावरा समेत 10 नेताओं को पार्टी से बाहर किया

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी-अपनी पार्टियों से बागी नेताओं को निकाल रही हैं। भाजपा ने पहले अपने आठ नेताओं को पार्टी से निकाला था। अब कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दस नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है और उन पर छह साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में चित्रा सरवारा, सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवाल, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत शारदा राठौर, ललित नागर और सतवीर भाना को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने कई बागी नेताओं को भी पार्टी से निकाला था।
भाजपा ने भी बागियों को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित
इससे पहले भी भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसमें पूर्व मंत्री रंजीत चौटाला समेत आठ बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करना शामिल था।










