India vs Bangladesh मैच के दौरान बांग्लादेशी फैन की बेदम पिटाई: भारतीय प्रशंसकों ने पेट पर मारे घूसे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

India vs Bangladesh: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस बीच लंच के दौरान जहां एक बांग्लादेशी फैन से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि, कुछ भारतीय फैंस ने कथित तौर पर बांग्लादेशी युवक की जानकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, मारपीट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। किसी ने भी इस फैन के साथ मारपीट होते हुए नहीं देखा है।

बता दें कि, ढाका से टाइगर रॉबी नाम का एक बांग्लादेशी फैन भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला देखने कानपुर पहुंचा था। इस दौरान ग्राउंड में भारतीय फैंस से नोंकझोक हो गई। जिसके बाद भारतीय फैंस ने टाइगर रॉबी को धक्का देते हुए झंडा छीन लिया। जब रॉबी ने इसका विरोध किया तो भारतीय फैंस ने मारपीट की और उसके पेट में मुक्के मार दिए।

वहीं मामले को बिगड़ता देख वहां मौजूद बाकी भारतीय फैंस ने बीच-बचाव किया। मामले की जानकारी होते ही दर्शक स्टैंड में पुलिस पहुंची। जहां रॉबी को दर्द से कराहते पाया। उसके बाद रॉबी के अस्पताल भेजा गया. घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Related Articles

close