देवघर SP को हटाए जाने से हेमंत सोरेन क्यों हैं खफा..BJP पर साधा निशाना, नाराजगी की बताई ये वजह

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग के नए निर्देश के बाद विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पार्टी को दलित विरोधी कहा है। मालूम हो कि देवघर जिला के डीसी और एसपी पर लोकसभा चुनाव में और इस चुनाव में SP पर गाज गिरी है।

क्या है मामला

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दे कि देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाये जाने का फैसला भारत निर्वाचन आयोग ने लिया. इस संबंध में आयोग ने राज्य सरकार को लेटर लिखकर तीन आइपीएस अधिकारियों का पैनल मांगा है. विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के बीच अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाए जाने के फैसले पर सीएम हेमंत सोरेन ने नाराजगी जाहिर की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर इसे साझा करते भाजपा को निशाने पर लिया है. कहा है कि दलित IAS अफ़सर को हटाया गया, लगातार परेशान किया गया. अब आदिवासी IPS अफ़सर को लगातार परेशान किया जा रहा है. भाजपा को घेरते हुए कहा कि उसे आख़िर दलितों, आदिवासियों से इतनी परेशानी क्यों है?

देवघर पर पहले भी चुनाव आयोग की गिरी है गाज

देवघर के पूर्व डीसी रहे मंजूनाथ भजंत्री को भी आयोग की पहल पर पूर्व में वहां से हटाया गया था. यहां तक कि उनके देवघर के पूराने रिकॉर्ड को देखते ही अभी हाल ही में रांची डीसी के पद से भी हटाया गया और वरुण रंजन को डीसी बनाया गया. अब देवघर एसपी के मामले में भी ऐसा देखने को मिला है.

सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक पहले अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर से हटाया गया था. हालांकि चुनाव संपन्न होते ही राज्य सरकार ने फिर से अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का एसपी बना दिया था. पर अब विधानसभा चुनाव को देखते निर्वाचन आयोग ने उन्हें फिर से देवघर से हटाए जाने का फैसला लिया है.

Related Articles

close