मंत्री हफीजुल हसन के शपथ पर मचा है बवाल, अमर बाउरी ने की राज्यपाल से शिकायत, तो सीएम हिमंता बोले, हम चुप नहीं….

Hafizul Hasan: झारखंड में शपथ ग्रहण को लेकर सियासत छिड़ गयी है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने मंत्री हफीजुल हसन को गैर संवैधानिक बताते हुए दोबारा शपथ दिलाने की मांग की है। सोमवार को झारखंड में हेमंत सोरेन की कैबिनेट का विस्तार हुआ। कैबिनेट मंत्रियों का शपथ राजभवन में आयोजित किया गया। मंत्रिमंडल में पूर्व सीएम चंपई सोरेन समेत JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन के 10 अन्य नेताओं ने मंत्री के तौर पर शपथ ली।
इस दौरान झारखंड में मंत्री बने हफीजुल हसन की शपथ को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी नेता अमर कुमार बाउरी ने हफीजुल हसन के शपथ लेने के तरीके पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”संसद में “जय फिलिस्तीन” के बाद अब झारखण्ड मंत्रिपरिषद के सदस्य द्वारा ये शपथ की त्रुटिपूर्ण शुरुआत. यह शपथ गलत लिया गया है.”
संसद में “जय फिलिस्तीन” के बाद अब झारखण्ड मंत्रिपरिषद के सदस्य द्वारा ये शपथ की त्रुटिपूर्ण शुरुआत …
यह शपथ गलत लिया गया है !
माननीय राज्यपाल महोदय मामले का संज्ञान ले और हाफिज़ूल अंसारी जी को पुनः शपथ करवायी जाए। तब तक मंत्री पद के दायित्व से मुक्त रखा जाए …
इनके लिए… pic.twitter.com/8Rjy2gASvQ
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) July 8, 2024
दरअसल हुआ यूं कि, जब हफीजुल हसन को शपथ दिलाने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने शपथ की शुरुआत ही बिस्मिल्लाह के साथ में की। इस पर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं, राष्ट्रगान के समय उनके कपड़े सही करने का वीडियो भी खूब तेजी से वायरल हो रहा है। बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल से राजभवन जाकर मुलाकात की और ज्ञापन भी सौंपा।शपथ के दौरान उन्होंने बिस्मिल्लाह रहमानिर रहीम कहा। बीजेपी ने इस पर नाराजगी जताते हुए इसे असंवैधानिक बताया। बीजेपी ने राज्यपाल से अपील करते हुए कहा कि इन्हें पदभार ग्रहण ना करने दिया जाए।
झारखण्ड राज्य में मंत्री ऐसे शपथ लेते हैं?
हम चुप नहीं बैठेंगे। राज्य के माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @amarbauri जी ने माननीय राज्यपाल से अनुरोध किया है कि श्री हफीजुल हसन जी को कार्यभार ग्रहण न करने दें, क्योंकि यह शपथ अमान्य है और संविधान के विरुद्ध है। pic.twitter.com/c3sbQyhy7L
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 8, 2024
इस मामले पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी कड़ी आपत्ति जताई है।हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखण्ड राज्य में मंत्री ऐसे शपथ लेते हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे। राज्य के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि हफीजुल हसन को कार्यभार ग्रहण ना करने दें। यह शपथ पूरी तरह से अमान्य है और संविधान के खिलाफ भी है।
इनके लिए पहले धर्म है फिर संविधान, यह संविधान की सिर्फ झूठी दुहाई देते हैं !
झारखंड के माननीय राज्यपाल महोदय (@CPRGuv) को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।
माननीय राज्यपाल महोदय ने मामले का संज्ञान लिया है, हमने यह आग्रह किया है कि हाफिज़ूल अंसारी जी को पुनः संविधान अनुरूप न्याय… https://t.co/Ctc6qBpJ5W pic.twitter.com/NS4iaRcs2G
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) July 8, 2024









