पति तो बेवफा निकला! पत्नी से कर्ज पर उठवा लिया पैसा, अब कर रहा है दूसरी शादी, पत्नी ने लगायी पुलिस के सामने गुहार

पलामू। जिस पति को कर्ज लेकर ऑटो खरीदने के लिए पैसे दिये। पैसा मिलते ही ऐसा बेवफा हुआ, कि दूसरी शादी पर आमादा हो गया। अब पत्नी न्याय की गुहार लगा रही है। मामला झारखंड के पलामू का है, जहां के लामीपतरा की रहने वाली एक महिला ने पति के खिलाफ जन समस्या समाधान कार्यक्रम में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसने पति के लिए पांच प्रतिशत ब्याज पर 1.20 लाख रुपए कर्ज लिया।

पति ने कहा था कि अगर वो पैसे लोन पर लेगी, उससे वो ऑटो खरीदकर अच्छे से परिवार चला पायेगा। पत्नी ने पैसे दिये और पति ने एक ऑटो खरीदा। कमाई होने लगी तो पति ने पत्नी को ही छोड़ दिया। पत्नी को पता चला है कि अब वो दूसरी शादी भी करने की तैयारी में है।

इधर, पत्नी अब समूह से लिए कर्ज के ब्याज की रकम भर रही है। शिकायत में महिला ने बताया कि पहले पति से उसकी सुलह करायी गयी थी, लेकिन दो साल वो साथ नहीं रख रहा है।

जनसमस्या में पहुंचे 24 मामले

मेदिनीनगर टाउन थाना में टाउन, सदर, सतबरा थाना में कैंप लगाया गया। मेदिनीनगर टाउन थाना में लगे कैंप में 24 से अधिक मामले पहुंचे, जिन में 12 से अधिक मामले जमीन विवाद से जुड़े हुए थे। शिविर में आये कई मसलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। इसके अलावा भी जिला के विभिन्न स्थानों में अलग-अलग स्थानों के लिए भी कैंप लगाया गया।

एक महिला ने शिकायत की, कि उसके बेटे की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। स्कूल में हुए विवाद के बाद बच्चे की पिटाई की गयी। पुलिस ने इस मामले को सुझलाने की बात कही है।

Related Articles

close