पैरासिटामोल-BP समेत 50 से ज्यादा मेडिसिन क्वालिटी टेस्ट में फेल, हेमंत सोरेन बोले, शर्मनाक है… ऐसा क्रूर खेल….

Health News: स्वास्थ्य के क्षेत्र से एक बहुत ही डराने वाली खबर आ रही है। कैल्शियम और विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स, मधुमेह रोधी गोलियां और उच्च रक्तचाप की दवाइयों सहित 50 से अधिक दवाइयां भारत के औषधि नियामक द्वारा गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मामले में चिंता जतायी है।
हैरानी की बात ये है कि जिन कंपनियों की दवाइयां फेल हुई हैं, उनमें से कई ने राजनीतिक दलों को करोड़ों का चंदा बॉन्ड के माध्यम से दिया था। रिपोर्ट में खुलासे के बाद हेमंत सोरेन ने कहा है कि शर्मनाक। इलेक्टोरल बांड की लूट में आम दवाओं को भी नहीं छोड़ा गया। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और आम देशवासियों के स्वास्थ्य के साथ ऐसा क्रूर खेल तत्काल बंद होना चाहिए।
रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Paracetamol, PAN-D, PANTOCID और TELMA-H जैसी ब्रांडेड दवाइयां भी क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई हैं। दरअसल, केंद्र सरकार की ड्रग रेगुलेट्री संस्था CDSCO ने ताजा रिपोर्ट जारी की है। ये रिपोर्ट दो भागों में प्रकाशित हुई है, जिनमें पहली रिपोर्ट में 48 दवाइयों के नाम हैं और दूसरी रिपोर्ट में 5 दवाइयों के नाम हैं।
ये दूसरी रिपोर्ट इसलिए अलग से जारी की गई है क्योंकि इन दवाइयों को बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि इस संस्था ने जिस बैच की दवाइयों की जांच की, वो नकली हैं और इन कंपनियों ने इन दवाइयों को नहीं बनाया है।
कमाल की बात ये है कि सरकारों की नाक के नीचे बाज़ारों में ब्रांडेड दवाइयों के नाम से नकली दवाइयां भी बेची जा रही हैं और इनमें भी जिन पांच नकली दवाइयों का इस रिपोर्ट में पता चला है, उनमें पहली दवाई का नाम है Pantocid और ये Antacid की काफी मशहूर गोली है, जो पेट में गैस, जलन और Acidity होने पर खाई जाती है।
भारत के लोग हर साल एसिडिटी की ढाई हज़ार करोड़ गोलियां खाते हैं और इनमें Pantocid नाम की ये दवाई सबसे ज्यादा खाई जाती है लेकिन अब खुलासा हुआ है कि बाज़ार में Pantocid के नाम से नकली दवाइयां भी बेची जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी नकली दवाई का नाम है Telma-H और जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्होंने ये दवाई जरूर खाई होगी और ये दवाई हिमाचल प्रदेश की एक फार्मा कंपनी बनाती है, जिसका नाम है Glenmark (ग्लेन-मार्क) Pharmaceuticals. लेकिन इस रिपोर्ट के मुताबिक, बाज़ार में इस कंपनी के नाम से यही Telma-H नाम की नकली दवाई लोगों को बेची जा रही है. तीसरी दवाई का नाम है Ursocol (उरसो-कोल) 300 और ये दवाई वो लोग खाते हैं, जिन्हें लिवर की कोई बीमारी है और चौथी दवाई का नाम है Defcort 6.
ये अस्थमा, गठिया और एलर्जी की समस्या होने पर खाई जाती है और ये भी बहुत कॉमन दवाई है, जो भारत के बहुत सारे घरों में खाई जाती है लेकिन ये दवाई भी नकली हो सकती है।
पांचवीं दवाई का नाम है, Pulmosil (पल्मो-सिल) और ये दवाई भी भारत की मशहूर फार्मा कंपनी Sun Pharma द्वारा बनाई जाती है लेकिन इस कंपनी का कहना है कि जांच में जो दवाई फेल हुई है, वो उसके नाम से बनाई गई नकली दवाई हैं, जिन्हें बाज़ार में धोखे से बेचा जा रहा है. इन पांच दवाइयों के अलावा 48 दवाइयां ऐसी भी हैं, जो नकली नहीं हैं बल्कि असली ब्रांडेड दवाइयां हैं और ये सारी दवाइयां क्वॉलिटी के मामले में फेल हो गई हैं.
कौन-कौन सी दवाएं क्वालिटी टेस्ट में हुई फेल?
पैरासिटामॉल, विटामिन, शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाओं के अलावा एंटीबायोटिक्स भी क्वालिटी टेस्ट में फेल पाई गई हैं. कैल्शियम और विटामिन D3 सप्लीमेंट्स, एंटी डायबिटीज की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
कौन-कौन सी कंपनियां तैयार करती हैं ये दवाइयां?
-एंटी बैक्टीरियल दवा Clavam 625 को Alkem Health Science’s नाम की कंपनी बनाती है. दक्षिण सिक्किम के नामथांग में इसका प्रोडक्शन होता है. इसके बैच नंबर 23443940 को नकली पाया गया है.
– कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट Shelcal को Pure & Cure Healthcare कंपनी बनाती है. इस दवा के भी एक ख़ास बैच को गुणवत्ता से परे बताया गया है. ये दवा हरिद्वार यूनिट में तैयार होती है.
-बहुत ज़्यादा इस्तेमाल में आने वाली एक और दवा है Pan D. ये एख एंटैसिड है. इसके भी एक ख़ास बैच को नकली बताया गया है. इसे भी Alkem Health Science’s बनाती है.
-Karnataka Antibiotics & Pharmaceuticals Ltd’s की paracetamol tablet का एक बैच भी इस रिपोर्ट में शामिल है. कई और कंपनियों की भी पैरासिटेमॉल टैबलेट इस लिस्ट में हैं.
-हैदराबाद स्थित Hetero लैब्स की Cepodem XP 50 Dry Suspension का भी एक ख़ास बैच इस लिस्ट में शामिल है. ये दवा गले, फेफड़े और यूरिनरी ट्रैक्ट यानी पेशाब नली के गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन से बच्चों के इलाज के लिए दिया जाता है.
-हाई ब्लड प्रेशर के लिए इस्तेमाल होनी वाली Telmisartan tablets के कई बैच क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए हैं. इस दवा को Life Max Cancer Laboratories हरिद्वार में बनाया जाता है.
-पेट के इंफेक्शन के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक Metronidazole के एक ख़ास बैच को क्वालिटी टेस्ट में फेल बताया गया है. इसे सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड बनाती है.









