झारखंड ट्रेन एक्सीडेंट हेल्पलाइन नंबर जारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने DC को लगाया फोन, इन नंबर पर कॉल कर जाने परिजनों का हाल

Train Accident: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग द्वारा चलाए जा रहा है एवं कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, वहीँ कई यात्री घायल है।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ट्रेन हादसे की सूचना मिलने के बाद पूर्व सिंहभूम और सरायकेला के डीसी को तत्काल घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि घायलों तक जरूरत की हर मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के साथ इसकी जानकारी भी मुहैया कराएं।

यह ट्रेन हादसा राजखरस्वान वेस्ट आउटर और बाराबंबू स्टेशन के बीच सुबह करीब 4.00 बजे हुआ. रेलवे की मेडिकल टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. साइट पर स्टाफ और एडीआरएम सीकेपी के साथ एआरएमई मौजूद हैं. सभी घायलों को भारतीय रेलवे की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया है।

Derailment of 12810 Howrah – Mumbai Mail near Barabamboo station of Chakradharpur Division,

Helpline Numbers

CSMT – 022-22694040

Dadar – 9136452387

Kalyan – 8356848078

Thane – 9321336747

9201979588(Bilaspur)

9752088444 (Bilaspur)

1072 (Bilaspur)

Tatanagar: 06572290324

Chakradharpur: 06587 238072

Rourkela: 06612501072/ 06612500244

Howrah: 9433357920/ 03326382217

Jharsuguda: 06645-272530

Related Articles

close