झारखंड: कैबिनेट के फैसले पर क्रियान्वयन शुरू, जल्द लोगों के बीच वितरित होगा बकाया बिल माफी सर्टिफिकेट

Jharkhand News: मुख्यमंत्री के निर्णयों का त्वरित क्रियान्वयन शुरू हो गया है। कैबिनेट में की बैठक में लिये गये निर्णय के मुताबिक उपभोक्ताओं बिजली बिल माफी का लाभ मिलना शुरू हो गया है। आज मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर जानकारी दी है कि गढ़वा जिले में बकाया बिजली बिल माफी की प्रक्रिया शुरू हो गया है।

उन्होंने विभाग का प्रमाण पत्र भी सोशल मीडिया पर जारी कर बताया है कि किन-किन उपभोक्ताओं की कितनी राशि माफ की गयी है।

मिथिलेश ठाकुर ने लिखा है कि बिजली बिल माफ़। विरोधी साफ़। गढ़वा सहित झारखंड के लाखों ग़रीब उपभोक्ताओं का बिजली बिल राज्य की संवेदनशील सरकार ने माफ़ कर दिया है। सिर्फ़ गढ़वा ज़िले में एक लाख बेरासी हज़ार नौ सौ उन्नतीस उपभोक्ताओं (182929) के 90 करोड़ 39 लाख 86 हज़ार की राशि माफ़ की गई है।

जल्द सभी लाभुको को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएँगे ताकि भविष्य में कोई भी इन्हें राशि भुगतान करने के लिए मजबूर ना कर सके। यह सरकार ग़रीब गुरबों की सरकार है।उनके हितों अधिकारों के लिए काम करती है।इसे हमें बनाए रखना है। जय झारखंड।

क्या लिया था कैबिनेट ने फैसला

राज्य सरकार को इस योजना पर हर महीने 344.36 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी मिलता है। पहले, राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलती थी। 39.44 लाख उपभोक्ताओं के बकाया माफी पर 3584.24 करोड़ रुपये का सरकार के ऊपर वित्तीय बोझ पड़ा है।

शहरी क्षेत्र के 10,16,521 उपभोक्ताओं पर जून 2024 तक 657.21करोड़ बकाया था जबकि ग्रामीण 41,74,843 घरेलू उपभोक्ता के ऊपर 3349.80 करोड़ बकाया था। बिजली बिल बकाया माफी के तहत जून 2024 तक ग्रामीण क्षेत्र के 33 लाख 07 हजार 294 उपभोक्ताओं के 3200.17 करोड़ और शहरी 6 लाख 37 हजार 094 उपभोक्ता के 384.07 करोड़ माफ हुआ है।

Related Articles

close