झारखंड विधानसभा चुनाव: गठबंधन का फार्मूला हो गया तैयार, जानिये भाजपा कितनी सीटें आजसू, जदयू में बांटने को हो सकती है तैयार, लोजपा ने ठोका दांव

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से बड़ी जानकारी आ रही है। राज्य में बीजेपी किस मोड में चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हेमंता विश्वा शरमा ने कर दी है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी का झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू और जदयू के साथ गठबंधन होगा। सीट शेयरिंग 99 फीसदी हो चुका है।

एक-दो सीटों को लेकर चर्चा करना बाकि है। पितृपक्ष समाप्त होते ही गठबंधन का ऐलान कर दिया जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा ने स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का आजसू और जदयू के साथ गठबंधन होगा।

इन दलों के साथ जहां तक सीट शेयरिंग की बात है तो 99 प्रतिशत बातचीत हो चुकी है। एक-दो सीटों को लेकर चर्चा बाकी है। पितृ पक्ष समाप्त होते ही इसकी घोषणा हो जाएगी। बता दें कि इस साल पितृपक्ष 17 सितंबर (मंगलवार) से शुरू हुई है, जो बुधवार 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।

जो चर्चा चल रही है उसके मुताबिक आजसू की ओर से 16 सीटों की मांग की जा रही हैं। संभावना है कि आजसू के खाते में 6 से 8 सीटें आ सकती हैं। जनता दल यूनाइटेड ने झारखंड में 11 सीटों की मांग रखी है। इसको लेकर प्रदेश जदयू नेताओं ने बिहार में गठबंधन का हवाला भी दिया है।

इसके साथ ही जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक के जदयू में शामिल होने के बाद प्रदेश जदयू ने अपनी दावेदारी को मजबूती से रखने का प्रयास किया है। ऐसे में ये भी संभावना है कि जदयू के खाते में 3 से 4 सीटें आ सकती हैं।

एनडीए की सहयोगी लोजपा (आर) की ओर से झारखंड की 14 विधानसभा सीटों पर मजबूत स्थिति में होने का दावा किया है। इसको लेकर पिछले दिनों लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने भी उम्मीद जताई थी कि केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के बाद कम से कम उन्हें दो सीटें दी जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक झारखंड में बीजेपी के साथ आजसू और जदयू मिलकर एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का आजसू और जदयू के साथ गठबंधन होगा।

Related Articles

close