हेमंत कैबिनेट: सोमवार को हेमंत सरकार लेने वाली है ताबड़तोड़ फैसले, दोपहर में होगी हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, 6 दिन के भीतर दूसरी बार….

Hement Cabinet Meeting: 6 दिन के भीतर आज हेमंत कैबिनेट दूसरी बार फैसले लेने के लिए बैठेगी। आज यानि 14 अक्टूबर को हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। झारखंड विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन जारी है, ऐसे में हेमंत सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है।

पिछली कैबिनेट में हेमंत सरकार ने रिकार्ड 81 फैसले लिये थे। आज एक बार फिर जब कैबिनेट की बैठक होगी, इस बैठक में भी 50 से ज्यादा फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

कैबिनेट की ये बैठक दिन के 12 बजे से शुरू होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। माना जा रहा है कि यह मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम बैठक होने वाला है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग जल्द कर सकता है।

इस कैबिनेट में एक बार फिर से सरकार का पूरा फोकस महिलाओं और युवाओं पर हो सकता है। वहीं धान की खरीदी को लेकर किसानों के लिए कुछ बडी घोषणाएं की जा सकती है। 6 दिनों के अंदर में सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक है। इससे पहले 8 अक्टूबर को भी कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी थी।

Related Articles

close