झारखंड चुनाव में धोनी: खेल के साथ अब राजनीति के मैदान में भी उतरेंगे धोनी, झारखंड चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Mahendra Singh Dhoni: झारखंड के विधानसभा चुनाव के पोस्टरों में इस बार महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आयेंगे। वो इस चुनाव में खास भूमिका में दिखने वाले हैं। चुनाव में लोगों से वोट करने की अपील के लिए चुनाव आयोग धोनी की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहता है। उन्होंने इसके लिए धोनी से अपील की थी जो कि माही ने मान ली है।

महेंद्र सिंह धोनी मतदाता जागरुकता अभिया का हिस्सा होंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने जागरुकता के लिए फोटो और वीडियो के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इसकी जानकारी दी है। माही झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान करने की अपील करते हुए नजर आएंगे। चुनाव आयोग के आग्रह को माही ने सहमति दे दी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सहमति मिलने के बाद विधानसभा चुनाव के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के फोटो और वीडियो का इस्तेमाल स्वीप प्रोग्राम के तहत आयोग के द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि माही के द्वारा मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील किए जाने से वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि होगी। झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। राज्ये में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। वहीं चुनावों का परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा की थी। इसके साथ ही राज्यआ में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा हो जाएगा।

धोनी सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपील करते हुए नजर आएंगे।

Related Articles