ब्रेकिंग- कई जिलो के डीसी बदले : रांची सहित इन जिलों के उपायुक्तों का हुआ तबादला, शिक्षा निदेशक भी बदले, देखिये लिस्ट

IAS Transfer : रांची के डीसी सहित कई IAS अफसरों का तबादला हुआ है। रांची और लातेहार के उपायुक्त सहित आधा दर्जन IAS अफसरों का तबादला हुआ है। 2011 बैच के आईएएस मंजूनाथ भजंत्री रांची के नये डीसी होंगे। वहीं 2017 बैच के IAS उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार का नया उपायुक्त बनाया गया है। जबकि प्राथमिक शिक्षा निदेशक 2017 बैच के आईएएस शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा का नया उपायुक्त बनाया गया है।

उत्कर्ष गुप्ता अभी सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक थे। वहीं रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा का तबादला कर दिया गया है। चुनाव के ठीक पहले हुए इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज है। इधर मंजूनाथ भजंत्री अब रांची के नये डीसी बनाए गए हैं। ये आईएएस राहुल कुमार सिन्हा की जगह लेंगे। मंजूनाथ भजंत्री को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित किया गया है। वे मनरेगा आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी थे।

वहीं IAS पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार लाल को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी मनीष कुमार को पाकुड़ का डीसी बनाया गया है.

Related Articles

close