40 सैनिकों की मौत : मिलिट्री कैंप पर देर रात बड़ा हमला, 40 सैनिकों की गयी जान, 40 से ज्यादा की हालत गंभीर, उग्रवादियों ने …

International News: सैन्य अड्डे पर हुए हमले में कम से कम 40 सैनिक मारे गए। देर रात ये हमला किया गया है। घटना चाड के पश्चिमी भाग की है, जहां सैन्य अड्डे पर रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।

चाड के राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। चाड के राष्ट्रपति इदरीस डेबी ने सोमवार सुबह सैन्य अड्डे का दौरा किया और हमलावरों का पता लगाने के लिए सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की।

चाड लंबे समय से नाइजीरिया की सीमा के पास देश के पश्चिमी हिस्से में उग्रवाद से जूझ रहा है। जून में राजधानी एन’जामेना में एक सैन्य गोला-बारूद डिपो में आग लगने से विस्फोट होने से नौ लोग मारे गए और 40 से ज्यादा घायल हो गए थे।

चाड के एक उच्च अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया कि मृतकों में गैरीसन का यूनिट कमांडर भी शामिल है। अधिकारी ने कहा, “हमलावरों के पास गोला-बारूद और सैन्य उपकरण थे।”

नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय सूत्र ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा, “बोको हरम के सदस्यों ने गैरीसन पर कब्ज़ा कर लिया, हथियार जब्त कर लिए, भारी हथियारों से लैस वाहनों को जला दिया और चले गए।” सैन्य सूत्रों ने बताया कि रविवार देर शाम नाइजीरियाई सीमा के पास चाड सेना की चौकी पर अचानक हमला हुआ।

Related Articles

close