रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 48 साल के हो गये । हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिला के रा में हुआ था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर से उन्हें बधाई संदेश आ रहे हैं। राज्य के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है। हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र है। राज्य में आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है और आज शाम पांच बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका जन्मदिन बेहद खास होगा क्योंकि घर पर पारिवारिक कार्यक्रम के साथ- साथ हेमंत सोरेन आज सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शिरकत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।

अर्जुन मुंडा ने दी बधाई

अर्जुन मुंडा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से आपके सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं।

बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

बन्ना गुप्ता ने राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री, जन जन के नेता, शोषित वंचित और गरीबों की आवाज, झारखंड कति प्रतिदिन नए मुकाम और ऊंचाई पर ले जाने को तत्पर, हम सभी के अभिभावक और मेरे बड़े भाई आदरणीय हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ!

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दी बधाई

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने दी बधाई

अंबा प्रसाद ने दी बधाई

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...