दो SI समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल, छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला

बिहार: रोहतास में उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव किया गया। घटना में दो सब इंस्पेक्टर समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पत्थरबाजी में उत्पाद विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना शनिवार देर शाम तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह गांव में हुई है।

जानकारी के अनुसार पत्थरबाजी में एसआई चंद्रमणि एवं रोजी एसआई अमरेंद्र एवं राजेश समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं। जवान रमन ठाकुर के आंख में गंभीर चोट लगी है। तिलौथू थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में चार नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। छापेमारी की जा रही है।

अपडेट जारी है….

Related Articles