Hair Care Tips: आपको भी चाहिए लंबे और चमकदार बाल, तो बालों में लगाएं ये घरेलू चीजें, तेजी से होगा हेयर ग्रोथ

Hair Care Tips: If you also want long and shiny hair, then apply these home remedies to your hair, hair growth will happen faster

Hair Care Tips: बालों की ग्रोथ के लिए एलोवेरा एक बहुत अच्छा तत्व माना जाता है, यह बात तो आप सभी जानते होंगे कि एलोवेरा हमारे फेस की स्किन के लिए भी काफी लाभकारी है. लेकिन आपको बता दें बालों की लंबी ग्रंथ के लिए भी एलोवेरा काफी फायदेमंद है, क्योंकि एलोवेरा में वह सभी औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो आपकी बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं. स्किन के साथ साथ आपके बालों के लिए एलोवेरा काफी अच्छा है.

इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कुछ बेस्ट तरीके जिससे आप अपने बालों की ग्रोथ जल्दी कर सकते हैं. खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि ऐसी कौनसी चीजें है, जिसको आप एलोवेरा के साथ इस्तेमाल करेंगे तो आपके बाल जल्दी लंबे मजबूत घने होंगे. आईए जानते है कौनसी कौनसी चीजें है जो आप एलोवेरा के साथ मिक्स करके अपने बालों पर लगाएंगे तो आपको फायदा होगा.

एलोवेरा जेल में मिलाएं अदरक का रस (Hair Care Tips)

बता दे अदरक में वह पोषण तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी हेयर ग्रंथ को बढ़ाते हैं. बालों को नेचुरल तरीके से लंबा करने के लिए आप एलोवेरा जेल और अदरक का रस मिक्स करके हेयर स्प्रे बना सकते हैं. इस देसी नुस्खे वाले स्प्रे को बनाने के लिए आपको ग्राइंडर में एक छोटा टुकड़ा अदरक और एलोवेरा दोनों साथ में मिक्स करना है. इसके बाद इस रस को अपने स्कैल्प पर यूज करना है. इसको लगाने के बाद काम से काम 20 मिनट तक मसाज करनी है बालों पर, इसके बाद रात को लगा के इसको सो जाए और सुबह अपने बाल धो लें.

एलोवेरा जेल और नारियल तेल

नारियल का तेल आपके बालों के लिए काफी लाभकारी होता है. यह न केवल आपके बालों को जड़ से मजबूत करता है, बल्कि आपकी मस्तिष्क को भी तेज करने का काम करता है. बालों की ग्रोथ के लिए आप एलोवेरा जेल में नारियल का तेल मिक्स करके अपने स्कैल्प पर लगा सकते हैं. इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको नारियल और एलोवेरा जेल को ग्राइंडर में अच्छी तरह मिक्स करना है. इसके बाद आप इस पेस्ट को बालों पर लगा लें.

एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं सिरका

सेब का सिरका बालों के हेयर ग्रोथ के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. आप एलोवेरा जेल में सेब का सिरका मिक्स करके इस नुस्खे को अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं.

Related Articles